अदाणी समूह रिन्युएबल एनर्जी में 1 लाख करोड़ निवेश करेगी
Apr 08, 2024
नई दिल्ली । अदाणी समूह की अदाणी ग्रीन एनर्जी आने वाले कुछ सालों में भारी निवेश करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाणी ग्रीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अदाणी ग्रीन अगले पांच सालों में गुजरात के कच्छ में अपने खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना स्थल पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ये निवेश परियोजना में 30 गीगावाट की क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। खावड़ा में 538 वर्ग किमी बंजर भूमि पर काम चालू है। परियोजना में काम शुरू होने के एक साल के अंदर ही कंपनी ने परियोजना के लिए नियोजित कुल 30 गीगावाट में से 2 गीगवाट का परिचालन शुरू कर दिया है।
कंपनी खावड़ा परियोजना को और बड़ा करने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश तो करेगी ही इसी के साथ कंपनी साल 2030 तक नवीकरणीय उर्जा के अपने प्रोजेक्ट्स जो कि अन्य स्थानों पर हैं वहां भी 6-7 गीगावाट की कुल परियोजनाओं पर 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि ग्रुप की उपकरण विनिर्माण शाखा, अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस हिसाब से देखा जाए तो अदाणी ग्रुप का कुल इस एरिया में कुल निवेश 2.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है।