अडानी समूह की कंपनी ने मध्य प्रदेश में ट्रांसमिशन के लिए मांगा लाइसेंस

Jul 24, 2025

- 11 अगस्त तक सुझाव और आपत्ति आमंत्रित

भोपाल । अडानी समूह की कंपनी ने ट्रांसमिशन लाइसेंस के लिए मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में याचिका दाखिल की है। जिसमें कंपनी ने ट्रांसमिशन के लिए लाइसेंस मांगा है। 

विद्युत नियामक आयोग ने आम जनता और सभी हित धारकों से 11 अगस्त तक सुझाव और आपत्ति आमंत्रित की गई हैं। 20 अगस्त को याचिका पर जनसुनवाई होगी। 

महान ट्रांसमिशन लिमिटेड का अधिग्रहण इस साल की शुरुआत में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड में किया है। यह परियोजना सिंगरौली के बडोरा में स्थित है। यहां से उत्पादित बिजली का ट्रांसमिशन किया जाना है। 

इस परियोजना में मध्य प्रदेश को आवंटित 1230 मेगावाट की बिजली ट्रांसमिशन के लिए लाइसेंस मांगा गया है। मध्य प्रदेश में बिजली ट्रांसमिशन के लिए अभी पांच कंपनियों के पास लाइसेंस है। यह सभी सरकारी क्षेत्र की कंपनियां हैं। पहली बार निजी क्षेत्र की कंपनी ने ट्रांसमिशन के लिए लाइसेंस की मांग की है। 


Subscribe to our Newsletter