एनडीटीवी में अदाणी के प्रवेश के बाद पांच फीसदी चढ़े मीडिया कंपनी के शेयर
Aug 24, 2022
अदाणी ग्रुप की एनडीटीवी मीडिया ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की खबरों के बाद बुधवार को शेयर बाजार में एनडीटीवी के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसी के साथ कंपनी के शेयर दिन के अपर सर्किट को छू गए। फिलहाल एनडीटीवी के शेयरों की कीमत पांच प्रतिशत के उछाल के साथ 384.5 रुपए पर पहुंच गई है। यह दिन का अपर सर्किट लगाने के बाद 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एनडीटीवी के शेयरों में 4.99 फीसदी की उछाल आई। कंपनी के शेयरों ने 388.20 रुपए पर पहुंचते हुए दिन के अपर सर्किट को छू लिया है। यह कंपनी के बीते एक साल का उच्चतम स्तर है। बता दें कि अरबपति गौतम अदाणी ने एनडीटीवी के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। अगर यह अधिग्रहण अपने अंजाम तक पहुंचता है तो देश में मीडिया का वर्तमान परिदृश्य बदल सकता है। अदाणी ग्रुप ने पहले ब्रॉडकास्टर में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी के अप्रत्यक्ष अधिग्रहण के बाद कंपनी में हिस्सेदारी को नियंत्रित करने वाले अतिरिक्त 26 प्रतिशत शेयरों को भी खरीदने की पेशकश की है