50 रूपये में एसी हाल और इंडोर गेम्स

Jun 26, 2025

- 200 रूपये में अनलिमिटेड वेज बुफे  

भोपाल । भोपाल रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह बने वीआईपी लग्जरी लाउंज का शुभारंभ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया है। इस वीआईपी लाउंज में एसी हाल और इंडोर गेम्स की सुविधा है। इसके लिए 50 रूपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।

वीआईपी लाउंज में खाने-पीने और फ्रेश होने की सुविधा भी होगी। वीआईपी लाउंज में 200 रूपये में अनलिमिटेड वेज बुफे दिया जाएगा।

डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर यह सुविधा आईआरसीटीसी के शुरू की गई है। इसे एक निजी कंपनी संचालित करेगी। मध्य प्रदेश का यह दूसरा रेलवे स्टेशन है। इसके पहले यही सुविधा रानी कमलापति स्टेशन पर शुरू की गई है।

लाऊंज में सुविधायें 

वेज बफेट में इटली, सांभर,बड़ा, छोले भटूरे, वेज बिरियानी पास्ता फ्रेंच फ्राइज पूरी- सब्जी, खीर सलाद और सूप उपलब्ध होंगे। रोजाना मीनू भी बदल जाएगा।

100 रूपये में शावर और नहाने की सुविधा उपलब्ध होगी।

50 रूपये में एसी हाल में बैठने और ट्रेन का इंतजार करने के लिए सोफा लगाए गए हैं। बच्चों के लिए इंडोर गेम की व्यवस्था की गई है।


Subscribe to our Newsletter