अभिषेक लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने

विराट, रोहित और सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा 

कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में अपनी शानदार बल्लेबाजी से एक नया रिकार्ड बनाया है। अभिषेक ने इस मैच में केवल 20 गेंदों में ही आठ छक्के लगाकर अर्धशतक बना दिया। इस प्रकार वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। अभिषेक ने अपनी इस पारी के साथ ही  रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को भी छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने केवल 34 गेंदों पर 79 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी में 8 छक्के शामिल थे, जिसने टी20आई में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भारतीय द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया। 

उनके आठ छक्कों के साथ ही टी20आई में लक्ष्य का पीछा करते हुए छह छक्कों के पिछले भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया जो संयुक्त रूप से रोहित ने दो बार बनाया था। वहीं ये एक बार सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और अक्षर पटेल के नाम है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड लेवी के नाम सबसे अधिक छक्के का रिकार्ड है। लेवी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 छक्के लगाये थे। 


Subscribe to our Newsletter