एयरपोर्ट पर लगेज का पैसा बचाने शख्स ने लगाया गजब का दिमाग
May 14, 2024
सैन फ्रांसिस्को । ब्रिटेन में एक शख्स ने एयरपोर्ट पर लगेज का पैसे देने से खुद को जिस तरह बचाया, वो जानकर लोग हैरान हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्डिफ के रहने वाले फिल लिस्ले ब्रिसल से अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने स्पने के बेनिडॉर्म जा रहे थे।
उन्होंने ईजीजेट एयरलाइन से अपनी बुकिंग की थी। पर उनका एक लेदर बैग काफी भारी हो गया, जिसकी वजह से ब्रिटेन के ब्रिसल एयरपोर्ट पर उन्हें 5 हजार रुपये चुकाने पड़े। उन्होंने बताया कि बैग उन्होंने यूं ही ढेर सारे कपडे भर लिए थे, जो काफी सस्ते थे। उनकी कुल कीमत 5 हजार रुपये तक नहीं थी, जितना उन्हें कपड़े ले जाने में देना पड़ा। इसलिए उन्होंने तय कर लिया कि जब वो अपनी छुट्टियां मनाकर लैटेंगे तो बेनिडॉर्म एयरपोर्ट पर रुपये नहीं देंगे। इसके लिए उन्होंने दिमाग भिड़ाया और कपड़ों को बैग में रखने की जगह पहन लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने 13 शर्ट, 2 पैंट, 4 शॉर्ट्स और 4 अंडरवियर को पहन लिया। पहले उन्होंने कसी हुई, छोटी शर्ट पहनी और फिर बड़ी शर्ट्स को पहना। उनके दोस्तों को भी ये देखकर अजीब लगा और उन्होंने फिल से पूछा कि वो कितनी शर्ट पहने हैं, तो उन्होंने बात को टाल दिया। एयरपोर्ट पर जब वो इस हालत में पहुंचे तो लोग भी उन्हें घूरने लगे।
फिल को लगा था कि जब वो फ्लाइट के अंदर पहुंचेंगे तो शायद एयरपोर्ट स्टाफ उन्हें देखकर भड़केगा और वो किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। स्टाफ ने भी उन्हें देखकर मजाक करना शुरू कर दिया। जब वो अंदर अपनी सीट पर पहुंचे, तो एक-एक कर अपने अतिरिक्त कपड़े उतार दिए। उन्होंने कहा कि पैसे बचाना तो एक कारण था ही, वो ये भी देखना चाहते थे कि उन्हें ऐसा करने से रोका जाता है या नहीं।