बस के पिछले चक्के की चपेट में आकर एक यात्री की मौत


बिलासपुर । कोटा क्षेत्र के ग्राम खोंगसरा के आश्रित ग्राम लठौरी के पास बस से उतरने के दौरान एक यात्री बस से गिर गया। दुर्भाग्यवश यह यात्री बस के पिछले चक्की की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक 45 वर्षीय वभोला यादव पिता दखिन यादव  निवासी लठौरी पंचायत मोहली खोगसरा का रहने वाला बताया जाता है। इस हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही को लोग जिम्मेदार बता रहे है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मृत बस यात्री के परिजन ऑन के लिए मुवावजा की मांग की है। घटना स्थल पर कोटा थाना की डायल 112 सहित बेलगहना चौकी पुलिस मौजूद रहीं। बीमा की राशि और दुर्घटना में हुए भरपाई कराने दलालों ने परिवारों को भहलाना फुसलाना शुरू किया। और परेशान किया।






Subscribe to our Newsletter