
पवित्र कुरआन जला रहे शख्स को दूसरे शख्स ने चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती
Feb 15, 2025
लंदन,। लंदन में तुर्किेए के दूतावास के सामने एक शख्स ने कथित तौर पर पवित्र ग्रंथ कुरआन को आग लगा रहा था तभी उसपर किसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूतावास के बाहर एक शख्स कुरआन को आग लगा रहा है। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के हाथ में किताब है। उसने आग लगाकर खड़ा है। लोग भी उसे देख रहे हैं। दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुरआन जलाने वाला शख्स जमीन पर पड़ा है और एक अन्य शख्स उसे लातों से मार रहा है। इसके बाद उसने चाकू निकाला और उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुरआन जलाने वाला शख्स भी तुर्की मूल का ही है। उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी और उसमें कहा था कि कुरआन जलने वाले सलवान मोमिका की याद में वह विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। बता दें कि स्वीडन में सलवान की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का वीडियो भी बनाया गया था। हाल ही में स्वीडिश डेनिश नेता ने भी कुरआन जलाकर प्रदर्शन किया था।