काफी बदलाव किए है 2024 बजाज पल्सर 150 में
Apr 12, 2024
नई दिल्ली। 2024 बजाज पल्सर 150 बाइक में काफी बदलाव किए गए हैं। यह बाइक अपने लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है। बाइक में नया 3डी पल्सर लोगो और 150 एक नया डिकल दिया है, जो बाइक के पूरे फ्यूल टैंक पर फैला हुआ है।
इसमें काले के साथ लाल रंग नजर आया है। इसके अलावा इसमें पूरा काला और काले के साथ नीला, मैट सहित अन्य रंगों का भी विकल्प मिलेगा। नई बजाज पल्सर बाइक में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह एक पूर्ण-डिजिटल यूनिट है, जो राइड कनेक्ट एप्लिकेशन के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नोटिफिकेशन और कॉल मैनेजमेंट भी दिखा सकता है।
इसके अलावा इसमें मोबाइल को चार्ज करने के लिए एक यूएसबी पोर्ट भी है2024 पल्सर 150 में 149.5सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 2 वी एसओएचसी इंजन दिया गया है, जो 13.8 बीएचपी की पावर और 13.2एनएम का टॉर्क विकसित करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।। साथ ही इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्प्लिट सीट, ड्यूल डिस्क ब्रेक और हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स की सुविधा भी मिलती है।