अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मवेशी हुआ गंभीर रूप से घायल
Oct 07, 2023
गौ सेवा समिति द्वारा उपचार कर ले जाया गया गौशाला
कोरबा कोरबा जिले में दर्री क्षेत्र प्रेमनगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मवेशी गंभीर रूप घायल हो गया हैं। इसकी खबर मिलते ही गौ सेवा समिति कोरबा के गौ सेवकों ने तत्परता के साथ घटना स्थल पहुंच कर घायल मवेशी का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत कोरबा स्थित गौ शाला भिजवाया गया।
नगर निगम द्वारा आए दिन आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठानों में ले जाया जा रहा है बावजूद सड़को पर आवारा पशुओं हुजूम लगा रहता है जिससे की पशुओं के साथ-साथ कई बार जान माल का नुकसान होता रहता है। मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।विगत दिनों जैलगांव चौक पर अज्ञात वाहन के ठोकर से चार मवेशी की मृत्यु हो गई थी।