6260 हेक्टेयर वन क्षेत्र कम हुआ, 7 लाख हेक्टेयर पर अवैध कब्जे

Aug 04, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है। 7 लाख हेक्टेयर के वन क्षेत्र में अवैध कब्जे हैं। वहीं 6260 हैकटेयर वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई हो गई है। इस जमीन का इस्तेमाल अन्य कामों में किया जा रहा है। यह जानकारी विधानसभा में सरकार द्वारा दी गई है। 

विधायक अभिलाष पांडे के प्रश्न के जवाब में राज्य वन मंत्री दिलीप अहिरवार ने जानकारी देते हुए कहा, वन क्षेत्र 7.2 लाख हेक्टेयर से कम हो गया है। वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुए हैं। जिनको बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पास 94.689 लाख हेक्टेयर वन भूमि है। जिसमें से 18.652 हेक्टेयर वन भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अवैध रूप से जो जंगल कटे थे। उनकी छतिपूर्ति, पौधारोपण के माध्यम से की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इंडिया स्टेट ऑफ़ फारेस्ट 2023 की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को सबसे ज्यादा वन क्षेत्र वाला राज्य बताया गया है। मध्य प्रदेश के 25 फ़ीसदी भू भाग में वन है। 


Subscribe to our Newsletter