10 साल की किशोरी से छेड़छाड़ के 62 वर्षीय आरोपी को 7 साल की सजा

Jan 12, 2024

सूरत | नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को 62 वर्षीय आरोपी को दोषी करार देते हुए सूरत की कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है| अदालत ने पौत्री की आयु की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई है| जानकारी के मुताबिक सूरत के जहांगीरपुरा क्षेत्र की हाईराइज बिल्डिंग के टेरेस पर वृद्ध ने 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की थी|

इस मामले में सूरत की जहांगीरपुरा पुलिस ने 62 वर्षीय त्रिकम सूरती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी| पौत्री की आयु की किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी त्रिकम सूरती को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा का आदेश दिया है| कोर्ट का यह आदेश उन हवसखोरों के लिए सख्त संदेश है जो मासूम बच्चियों के साथ क्रूरता करने से बाज नहीं आते|

Subscribe to our Newsletter