60 साल की मिस अर्जेंटीना की नजर अब मिस यूनिवर्स पर
May 27, 2024
व्यूनस आयर्स । पेशे से पत्रकार एलेजांद्रा रोड्रिग्ज 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना बनी थी। उम्र के लिहाज से वह काफी खूबसूरत हैं। रविवार को वह मिस यूनिवर्स पेजन्ट प्रतियोगिता में शामिल हुई। वह मिस यूनिवर्स बनने की दौड़ में शामिल हैं। मिस यूनिवर्स के निर्वाचन का आयोजन 28 सितंबर को मेक्सिको सिटी में होगा। मिस यूनिवर्स की रेस में वह सबसे अधिक उम्र की सुंदरी होगी। जो मिस यूनिवर्स बनने के लिए अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं।