जेफ बेजोस की मंगेतर समेत 6 महिलाएं करेंगी अंतरिक्ष की सैर

वॉशिंगटन। महिलाओं के लिए एक खास अंतरिक्ष टूरिज्म मिशन चलाया गया है। इसके तहत जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, नासा वैज्ञानिक अमान्डा न्गुयेन, एयरोस्पेस इंजीनियर ऐशा बोवे और फिल्म प्रोड्यूसर केरियान फ्लिन शामिल हैं। ये सभी महिलाएं 11 मिनट तक अंतरिक्ष में रहेंगी।यह मिशन सिर्फ 11 मिनट का होगा लेकिन इसके मायने बेहद गहरे हैं। न्यू शेपर्ड रॉकेट टेक्सास से उड़ान भरने के बाद 100 किलोमीटर ऊपर कार्मन लाइन को पार करेगा, जो अंतरिक्ष की सीमा मानी जाती है। 

कैप्सूल रॉकेट से अलग होकर अंतरिक्ष में कुछ देर के लिए जीरो ग्रेविटी का अनुभव कराएगा और फिर पैराशूट की मदद से धरती पर लौट आएगा।इस मिशन की एक नहीं कई खासियत हैं। यह सिर्फ महिलाओं का स्पेस टूरिज्म मिशन है। अंतरिक्ष में ग्लैमर और विज्ञान का संगम देखने को मिलेगा, जिसमें पॉप स्टार कैटी पेरी से लेकर नासा वैज्ञानिक तक एक ही कैप्सूल में दिखेंगी। ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों की प्रतिनिधि बनकर गई हैं।कैटी पेरी ने मिशन से पहले मजाक में कहा था, अगर मैं अपना ग्लैमर स्पेस में ले जा सकती, तो ज़रूर ले जाती! इस मिशन में ग्लैमर के साथ-साथ उद्देश्य भी बड़ा है, युवाओं को दिखाना कि अंतरिक्ष सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए नहीं, बल्कि हर सपने देखने वाले के लिए है। बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया में महिलाओं की उड़ान की नींव उस वक्त पड़ी थी, जब 1963 में रूस की वेलेंटिना तेरेश्कोवा अकेले ही अंतरिक्ष की यात्रा पर निकली थीं, वो पल इतिहास में अमिट हो गया था।


Subscribe to our Newsletter