तेंदुए के हमले में 5 महिलायें गंभीर घायल

Feb 24, 2024

श्रीनगर । उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड में बीते दिन तेंदुए ने 5 महिलाओं पर हमला कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

बताया जा रहा है कि ये महिलाएं नैथाणा गांव के पास घास लेने गई थीं। वहां घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिलाओं ने तेंदुए को पत्थर मारे और किसी तरह से अपनी जान बचाई। महिलाओं के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्राम प्रधान संजय रावत ने बताया कि नैथाणा के पास घास लेने गई मेघना, सुमित्रा और सम्मपता देवी पर तेंदुए ने हमला किया था। इसमें कीर्तिनगर के डांग गांव में 90 वर्षीय सन्यासिनी बसंत गिरी और प्रकाशी देवी पर तेंदुए ने हमला किया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।


Subscribe to our Newsletter