करीब एक करोड़ रुपए का 5 क्विंटल गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

May 08, 2024

रीवा । रीवा और मैहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए की कीमत का 5 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें शामिल 3 और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है।दरअसल रीवा जिले की चोरहटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान पासिंग का ट्रक चोरहटा बाईपास से चोरहटा क्षेत्र में घुसा है जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा लोड है। पुलिस ने जब सूचना को वेरिफाई किया तो पता चला कि उद्योग विहार चोरहटा में एक ट्रक है। 

मुखबिर ने दी कि उद्योग विहार खन्ना बोरी फैक्ट्री के पास कत्थई कलर का महिन्द्रा कंपनी का ट्रक जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा लोड है और यहां बेचने के फिराक मे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल उद्योग विहार खन्ना बोरी फैक्ट्री के आस-पास सर्चिंग शुरू की। तभी बगीचे की आंड में कत्थई कलर का महिंद्रा कंपनी का ट्रक मौके पर मिला जिसे घेराबंदी कर रीवा और मैहर पुलिस ने पकड़ लिया। इस ट्रक में 2 लोग मौजूद थे। ट्रक की तलाशी लेने पर नीले और काले रंग के प्लास्टिक के ड्रमों में ग्लोप्रिंट लिक्विड भरा होना पाया गया लेकिन टीम ने जब ट्रक की सघन तलाशी ली तो ड्रमों के नीचे जूट की बोरियां दिखाई दीं जिन्हे खोलकर देखा तो अवैध मादक पदार्थ गांजा था जिसका वजन 500 किलोग्राम था। इस गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा सहित करीब डेढ़ करोड़ का मशरुका भी जब्त किया है। पुलिस ने मामले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



Subscribe to our Newsletter