इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 40 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
Feb 29, 2024
नई दिल्ली । सेमीकंडक्टर भारत में उभरता हुआ क्षेत्र है और देश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 40 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देना चाहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने यह जानकारी हाल ही में इंडिया डिजिटल समिट 2024 को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर बड़ा क्षेत्र है। इस क्षेत्र में और ज्यादा कंपनियों के आने की संभावना है।
कृष्णन ने कहा कि फिलहाल देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 20 लाख से ज्यादा लोग कार्यरत हैं और देश को इस क्षेत्र में 40 लाख से अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने देश में 2 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि डिजिटल अर्थव्यवस्था अगले कुछ वर्षों में वास्तव में बढ़ती रफ्तार के साथ विकसित होगी। भारत को दो अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था की अत्यंत आवश्यकता है।