चीन में बाढ़ से 34 लोगों की मौत, कई इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला

बीजिंग,। चीन भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। यहां पर भारी बारिश और बाढ़ के चलते 34 लोगों की मौत हो चुकी है। बीजिंग में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर रात बीजिंग के बुरी तरह प्रभावित मियुन जिले में 28 और यानकिंग जिले में दो लोगों की मौत हो गई। इलाके में रात भर भारी बारिश हुई। बीजिंग में 80,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिनमें मियुन के करीब 17,000 लोग शामिल हैं।

बता दें इससे पहले पड़ोसी हेबेई प्रांत में हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लापता हैं। यह भूस्खलन हेबेई की लुआनपिंग काउंटी के एक ग्रामीण इलाके में हुआ था। संचार व्यवस्था ठप हो गई है और वह अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहा। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक अधिकारियों ने मियुन जिले में एक जलाशय से पानी छोड़ा है। यह जलाशय 1959 में इसके निर्माण के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।

इसके अलावा अन्य उत्तरी चीनी क्षत्रों में भी बारिश के चलते मौतें हुई हैं। इनमें, शांक्सी प्रांत भी शामिल है, जहां एक पूरी बस ही पानी में डूब गई। वहीं, अधिकारियों द्वारा बाढ़ का पानी छोड़ देने के चलते हेबेई प्रांत में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें समय रहते चेतावनी नहीं दी गई। बता दें 2012 में आई बाढ़ में बीजिंग और हेबेई में 145 लोगों की जान चली गई थी।


Subscribe to our Newsletter