अमेरिका में 32 फ़ीसदी भारतीय मानसिक बीमारी के शिकार

अकेलेपन से परेशान हैं, अमेरिका के प्रवासी भारतीय

वाशिंगटन । अमेरिका के भारतीय मूल के 32 फ़ीसदी नागरिक मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। अमेरिका के प्रवासी भारतीय अकेलेपन के शिकार हैं। वहां की संस्कृति, रीति रिवाज, भाषा इत्यादि से उनका जुड़ाव नहीं हो पाया। भारत का माहौल वहां पर मिलता नहीं है। 

एशियाई अमेरिकन फाउंडेशन के सर्वे में यह बात सामने आई है। अमेरिका में भारतीयों के प्रति नफरत बढ़ रही है। पिछले 1 साल में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ गई हैं। सर्वे में शामिल 32 फ़ीसदी दक्षिण एशियाई लोगों का कहना है, अमेरिकियों में उनके प्रति लगाव कम हो रहा है, द्वेष बढ़ रहा है। 

अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों की अमेरिका में उपेक्षा हो रही है। जिसके कारण भारतीय समुदाय के लोग मानसिक समस्याओं से पीड़ित हो रहे हैं। उन्हें अपनी पहचान खोने का डर है। अकेलेपन की भी बड़ी समस्या है। भारत में पारिवारिक और सामाजिक व्यवस्था अच्छी है। अमेरिका में इस तरह का कोई माहौल नहीं रहता है। जिसके कारण 25 फ़ीसदी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक मानसिक बीमारी से पीड़ित है। 


Subscribe to our Newsletter