आयकर की 30.75 लाख ऑडिट रिपोर्ट जमा: विभाग

Oct 03, 2023

नई दिल्ली । कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 30 सितंबर की तय समयसीमा तक 30.75 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट ई-फाइलिंग पोर्टल पर जमा की गई थीं। आयकर विभाग ने कहा कि इन ऑडिट रिपोर्ट में से 29.5 लाख कर ऑडिट रिपोर्ट आकलन वर्ष 2023-24 से संबंधित हैं। इनके अलावा कुछ रिपोर्ट फॉर्म 29बी, 29सी, 10सीसीबी से संबंधित हैं।

विभाग ने कहा कि करदाताओं की सुविधा के लिए विभाग ने सघन पहुंच कार्यक्रम भी संचालित किए थे। इन कार्यक्रमों के तहत ई-मेल, एसएमएस, सोशल मीडिया के जरिये निर्धारित समय के भीतर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के संबंध में जागरूकता फैलाने से संबंधित 55.4 लाख संदेश भेजे गए थे। इसके अलावा आयकर विभाग की वेबसाइट पर भी करदाताओं की जागरूकता से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए गए थे। ये प्रयास करदाताओं एवं कर पेशेवरों की तरफ से तय समय के भीतर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने में सहायत रहे हैं।


Subscribe to our Newsletter