पुलिस गश्ती वाहन व बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत

-गुस्साए लोगों ने हंगामा किया

राजगीर  । बिहार में नालंदा जिले के एकंगरसराय-हिलसा मुख्य पर रुचुनपुरा गांव के पास मंगलवार को पुलिस वाहन और बाइक की सीधी टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गयी। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बाइक पर सवार होकर कोशियांवा गांव निवासी जगेश्वर चौधरी के पुत्र नीतू चौधरी, रणजीत पासवान के पुत्र आकाश कुमार एवं मुन्ना पासवान का पुत्र राहुल कुमार नालंदा के हिलसा से अपने घर आ रहे थे तभी एकंगरसराय थाना के रुचुनपुरा गांव के पास पुलिस की गाड़ी में आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई।

इसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों एकंगरसराय अस्पताल एवं थाने पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। उत्तेजित भीड़ को देखते हुए हिलसा पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार, तेल्हाड़ा थाना, औंगारी थाना, हिलसा थाना पुलिस कैम्प कर विधि व्यवस्था सम्भालने में लगे रहे। हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस गाड़ी की लापरवाही से घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि तीव्र गति से आ रही बाइक ने टक्कर पुलिस वाहन में मारी है जिसमें पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। 


Subscribe to our Newsletter