27 साल के बॉडी बिल्डर की दिल का दौरा पड़ने से मौत


मुंबई, । बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसी ही एक दुखद घटना मुंबई से सटे नालासोपारा में सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नालासोपारा में 27 वर्षीय बॉडी बिल्डर की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस बॉडी बिल्डर का नाम अजिंक्य कदम है। सोमवार सुबह अजिंक्य के सीने में अचानक दर्द होने लगा और वह अस्वस्थ महसूस करने लगे। परिवार ने तुरंत उन्हें पास के मनपा अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक अजिंक्य की मौत हार्ट अटैक से हुई है. अजिंक्य का मुंबई इलाके में बॉडी बिल्डर के तौर पर बड़ा नाम था। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पुरस्कार जीते। अजिंक्य अविवाहित थे. उनके परिवार में माता, पिता, भाई और बहन हैं। अजिंक्य के अचानक चले जाने से परिवार और दोस्त सदमे में हैं।



Subscribe to our Newsletter