जी इंटरटैनमेंट में 2000 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन का खुलासा
Feb 21, 2024
नई दिल्ली । जी इंटरटैनमेंट (जील) के लिए फंड डायवर्जन गले की फांस बन गई है । मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अपनी जांच में इस बात का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी में करीब 240 मिलियन डॉलर (करीब 2000 करोड़) के फंड का डायवर्जन हुआ है। बता दें कि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। जिसमें सेबी ने जी फाउंडर्स की जांच के दौरान ये पाया कि करीब 200 करोड़ रुपये के फंड को इस कंपनी से डायवर्ट किया गया है। गौर करने वाली बात ये है कि जब सेबी ने जांच शुरु की थी तो इसे इतनी बढ़ी रकम का अनुमान नहीं था, सेबी के अंदाजे के मुकाबले यह रकम करीब 10 गुना है। हालांकि, ये जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से सामने आई है। इस बारे में सेबी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि 2000 करोड़ रुपये का ये फंड डायवर्जन के आंकड़े में सेबी की रिव्यू और कंपनी की जवाब के बाद बदल सकता है। इस गड़बड़ी के पाए जाने के बाद सेबी ने कंनपी की सीनियर अधिकारियों को तलब किया है। इसमें फाउंडर सुभाष चंद्रा, उनके बेटे पुनीत गोयनका और बोर्ड अन्य सदस्य भी शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जी के प्रवक्ता ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कंपनी की ओर से बस ये कहा है कि कंपनी जांच में सहायता कर रही है। ज़ी एंटरटेनमेंट ने सोनी ग्रुप के साथ 10 अरब डॉलर का विलय समझौता रद्द हो जाने के एक महीने बाद उस समझौते को बहाल करने के लिए सोनी से संपर्क साधा है। उद्योग सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए इसके लिए विलय से जुड़ी शर्तों का पालन न करने को वजह बताया गया था।