मध्य प्रदेश के चार बड़े शहरों में बनेंगे 2 लाख मकान
Jul 04, 2025
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 50-50 हजार आवास
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर नगरीय निकाय विकास विभाग की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव अनुराग जैन अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला शामिल थे।
इस बैठक में निर्णय लिया गया है।प्रथम चरण में भोपाल इंदौर ग्वालियर और जबलपुर में 50-50 नए आवास बनाए जाएंगे। द्वतीय चरण में छोटे शहरों में 5 से 10000 तक आवास तैयार किए जाएंगे। यह आवास पीएम आवास योजना के तहत नहीं होंगे।
इन आवासों के आवंटन में किसी तरह का आरक्षण नहीं होगा। कोई भी आवास हीन पात्रता वाला शर्तों के आधार पर आवास खरीद सकेगा। इन आवास का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। न्यूनतम प्रीमियम 4000 से 10000 रूपये के बीच में होगा।
इन आवास का निर्माण स्थानीय निकाय, विकास प्राधिकरण, हाउसिंग बोर्ड तथा भवन विकास निगम जैसी संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा। यह मकान उन्हीं को आवंटित किए जाएंगे। जिनके पास पहले से मकान नहीं होगा। इन आवास के निर्माण का मुख्य उद्देश्य है।जो संयुक्त परिवार बड़े हो गए हैं। वह अन्य सदस्यों के लिए आवास प्राप्त कर सकें। अतिक्रमण करके जो व्यक्ति झुग्गी झोपड़ी एवं अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। उन्हें यह आवास उपलब्ध कराये जाएं।
बड़े शहरों के विकास में झुग्गी बाधक बन रही हैं। जिसके कारण कई शहर विकाश मे पीछे हैं। आवास आवंटन में इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा।रोजगार पढ़ाई और चिकित्सा के लिए जो लोग बड़े शहरों की तरफ आते हैं। उन्हें भी आवास की सुविधा मिल सके। इसका ध्यान रखा जाएगा।