टी20 विश्वकप के लिए नामीबिया और जिम्बाब्वे सहित 17 टीमों का नाम तय हुआ।
Oct 03, 2025
दुबई। नामीबिया और जिम्बाब्वे ने अपने-मुकाबले जीतकर अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही अब तक 17 टीमों ने विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
नामीबिया और जिम्बाब्वे ने गुरुवार को हुए सब-रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर में तंजानिया और केन्या को हराकर अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए अपनी जगह पक्की की है। नामीबिया ने सेमीफाइनल में तंजानिया को तो जिम्बाब्वे ने केनिया को हराया। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2026 में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। इस प्रकार अी भी टीन टीमों के क्वालीफाइंग मुकाबले शेष हैं। ?
इन तीन टीमों का फैसला एशिया-ईएपी क्वालीफायर से होगा।
आने वाले दिनों में विश्वकप एशिया पैसिफिक रीजनल फाइनल खेला जाएगा, जिसमें 9 टीमें हिस्सा लेगी। इन 9 में से तीन टीमें टी20 विश्वकप कप 2026 के लिए प्रवेश हासिल करेगी। इस एशियाई टूर्नामेंट के लिए यूएई, मलेशिया और कतर को ग्रुप ए में जबकि जापान, नेपाल और कुवैत को ग्रुप बी में रखा गया है। वहीं पापुआ न्यू गिनी, ओमान और समोआ ग्रुप सी में रहेंगे। प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर 6 चरण में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष तीन में रहने वाली टीमें विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेगी।