12 नक्सलियों ने हथियार डाले, 5 महिलाएं भी शामिल; 18 लाख का था इनाम
Sep 17, 2025
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान लगातार असर दिखा रहा है। सुरक्षा बलों की दबावपूर्ण कार्रवाई और अबूझमाड़ इलाके में नए कैंपों की स्थापना से नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को कुल 12 नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों पर मिलाकर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के बढ़ते दबाव और संगठन के घटते प्रभाव को देखते हुए नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। सरेंडर कार्यक्रम के दौरान BSF और ITBP के अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता और सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है।