बुलेट ट्रेन के लिए 100 किमी का पुल हुआ तैयार


अहमदाबाद | अहमदाबाद-मुबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 100 किमी लंबा पुल तैयार कर लिया गया| इसके लिए  230 किमी के रास्ते पर पिलर तैयार कर लिए गए| एनएचएसआरसीएल का कहना है कि 40 मीटर लंबे फुल स्पैन बॉक्स गर्डर्स और सेगमेंटल गर्डर्स के लॉन्च के माध्यम से 100 किमी वायाडक्ट्स के निर्माण कार्य में सफलता हासिल कर ली गई|

इसके साथ ही बताया गया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम तेज गति  से किया जा रहा है| बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कर रही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 100 किमी वायाडक्ट और 230 किलोमीटर पैयर यानी ज़मीन से समुद्र में बना लोहे या लकड़ी का ढांचे का कार्य पूरा कर लिया गया| 



Subscribe to our Newsletter